Showing posts with label adnan sami. Show all posts
Showing posts with label adnan sami. Show all posts

Wednesday, January 6, 2016

कुछ तो करो मोदी सरकार


आप के विदेशी दौरे सह लिये,
सह लिये छप्पन इंच की छातीवाले भाषण,
महंगाई सह ली, सह लिये काले धन वाले जुमले,
गुजरात के प्रति बेरुखी भी सह ली,
सह ली दिल्ली और बिहार में हार
पाक प्रति भाईचारा, अदनान  को नागरिकत्व
सह लिया पाक के हिन्दू शरणार्थी को ठेंगा भी
लेकिन सहन नहीं होती पांच के बदले सात जवान की शहीदी
आपकी ये खामोशी; आपकी ये लाचारी😡
आपने कहा था पाकिस्तान को उसकी भाषा में समजाओ, ये लवलेटर बंध करवाओ
आप भी उसी राह पे, तो क्या फरक मनमोहन और आप में
बहोत खा ली पाकिस्तान से मार,
अब कुछ तो करो मोदी सरकार🏼