Monday, January 4, 2016

सोचो कभी एसा हो तो क्या हो।

आप सुबह उठते है और आप के वॉट्सएप पे किसी का संदेशा आता है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने आज सुबह पांच बजे पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी। आप टीवी ओन करते है। टीवी पे बरखा दत्त हवाई अड्डे से बता रही है: अभी अभी हमारा गुरखा रेजिमेन्ट यहां से हवाई जहाज में रवाना हो रहा है। एन्कर पूछता है: बताईये वहां कितने सैनिक है। बरखा बताती है: करीबन १००. थोडी देर में टीवी पे ब्रेकिंग न्यूझ आती है: गुरखा रेजिमेन्ट के १०० जवानो को लेकर जा रहे हवाई जहाज को पाकिस्तानी मिसाइल ने मार गिराया।

दोपहर को समाचार आता है: युद्ध की स्थिति से निपटने के लिए नरेन्द्र मोदीने आपातकाल (Emergency) का आर्डिनन्स लाया। तभी टीवी पे सोनिया गांधी, शरद पवार, लालुप्रसाद यादव के बाइट्स आने चालु हो जाते है: मोदी इस बहाने आपातकाल लागु करना चाहते है। हम ये हरगीझ होने नहीं देंगे। वे प्रतिनिधिमंडल को लेकर राष्ट्रपतिभवन की तरफ कूच करते है। केजरीवाल ट्वीट करते है: मोदी सायकोपेथ है। वो दिल्ली में प्रदूषण नहीं घटना देना चाहते। ओड-इवन की योजना को विफल करने की ये साजिश है। उधर टीवी पे बहस हो रही है जिस में पूण्यप्रसून बाजपाई बताते है कि हमारी सेना के पास शस्त्र-अस्त्र की कितनी कमी है। मोदीने बिना तैयारी ही युद्ध की घोषणा कर दी। दरअसल मोदी चाहते थे कि पूरा भारत देश उनके कबजे में आ जाये इस दौर में उन्होने स्थिति का फायदा उठाते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी।

उधर लोग वोट्सएप पे मेसेज कर रहे है: ये मेरा आखरी मेसेज है, पता नहीं अब नेट कब चालु हो। F*** government. ये युद्ध क्यों होता है?

इस तरफ एक नौजवान फेसबुक पे अपनी सेल्फी शेर कर रहा है शहीद हुए जवान के साथ और लिखता है: Proud to be Indian. उसके नीचे उसका लोकेशन मालूम पडते ही पाकिस्तान दूसरी मिसाईल उस तरफ दाग देता है और बाकी चार पांच जवान शहीद हो जाते है।

सेना में से कुछ लोग जासूसी करते पकडे जाते है तो उसको जेल में डाल दिया जाता है। इस पर साहित्यकार-फिल्मकार-इतिहासकार-वैज्ञानिक अब एवोर्ड वापसी की जगह देश छोडने की धमकी दे रहे है।

कुछ मुस्लिम संगठनोने रेली निकाली और माग की कि जिन जासूसो को जेल में डाला है वो निर्दोष है। उन को रिहा किया जाये। वो सडक पर हिंसा का नग्न नाच करते है।

तो इस तरफ कुछ ईसाई संगठन रेली निकालते है कि मोदीने आपातकाल की घोषणा इस लिए की ताकि माइनोरिटी की आवाज को दबाया जा सके।

महिला स्वतंत्रता के पक्षधारी बडी बिन्दीवाली छोटे कपडेवाली महिलायें टीवी पर बोल रही है: ये महिलाओ को घर में कैद कर के रखने की मोदी की साजिश है।

उधर एसपीएस के एक पटेल नेता कह रहे है कि हम दूध की सप्लाय रोक देंगे अगर हम को आरक्षण न मिला। आपातकाल की घोषणा हम को आरक्षण न मिले इस की साजिश है।

तो कुछ लोग कह रहे है कि सेना में हमारे क्षत्रिय बंधु ही क्यों शहीद होते है? ये एसपीएस वाले कभी क्यों सेना में नहीं जाते? तो दलित नेता कहता है: ये एसपीएसवाले हम को दूध से वंचित रखने की साजिश कर रहे है।

इतने में अरुण जेटली पेट्रोल-डीझल पे सेस बढाने की बात करते है तो लोग एसएमएस करने लगते है: अब भुगतो युद्ध-युद्ध। ईतनी महंगाई हम कैसे जेलेंगे। हमने ये मोदी सरकार को क्यों वोट दिया। पाकिस्तान के साथ शांति रखनी चाहिए। युद्ध की क्या झरुरत थी।

उतने में समाचार आता है कि आईपीएल टुर्नामेन्ट की सभी मेच केन्सल कर दी गई है। नौजवान के एसएमएस आते है: F*** government. खेल पे पाबंदी क्यों?

रुकरुक खान की काले दिलवाले फिल्म रिलीझ होने वाली है। लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण उसे केन्सल कर दिया जाता है। रुकरुक खान बयान देता है: एक्च्युअली, ये फ्रीडम ओफ एक्स्प्रेशन का  उल्लंघन है। युद्ध की स्थिति में भी मनोरंजन लेने का सभी को हक है। इस में नई पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने काम किया है और पाकिस्तानी गायक आतीफ असलम ने गाना गाया है। कितने लोगों की रोजीरोटी उससे जूडी है।

तो साक्षी महाराज और साध्वी प्राची का बयान आता है: रुक रुक खान को पाकिस्तान भेज दो। हम ये फिल्म रिलीझ नहीं होने देंगे। भाजप के नेता का निवेदन आता है: रुक रुक खान पाकिस्तानी एजन्ट है।

भाजप अध्यक्ष अमित शाह अपने नेता को ऐसी परिस्थिति में मौन रहेन का आदेश देते है।

उधर असत्यमेव जयतेवाला गरीब खान कहता है: मेरी पत्नी किरण को पाकिस्तानी त्रासवादीओ से ज्यादा मोदी से डर लगता है। हम देश छोड के जाना चाहते है।

मुंबई में गुलाम अली का कार्यक्रम शिवसेना केन्सल करवाती है तो सेक्युलर गेंग ट्वीट करने लगते है: इस में गुलाम अली का क्या दोष। सरकार उन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

तो इस तरफ असाउद्दीन ओवैसी कहता है: ये मुस्लिमो को कुचलने की मोदी की साजिश है। हम एसा नहीं होने देंगे।

उतने में दिग्विजय ट्वीट करता है: पता चला है युद्ध का आदेश मोदीजीने नहीं भागवतजीने सीधे सेना कमान्डर को दिया। असली सत्ता भागवतजी के पास है।

ममता बेनरजी ट्वीट करती है: बंगाल के चुनाव जितने के लिए मोदीजीने युद्ध घोषित किया है। ये नहीं चोलबे।

हनी सिंह यूट्यूब पे विडियो रखता है जिस में उसने पाकिस्तान पे एक रेप सोंग बनाया है: पाक मेरे ईस पे। तो इधर पूनम पांडे  अपने हाफ नेकेड फोटो के साथ ट्वीट करती है: ये टीझर है। अगर हमारी सेना जीत गई तो मैं पूरे कपडे उतार दूंगी।

गुलझार और जावेद अख्तर पहेली बार मिल के एक गझल आलबम निकालते है: उधर भी इन्सान, इधर भी इन्सान तो क्यों बने हम हैवान।

तो उस तरफ एकता कपूर घोषणा करती है: मैं सन्नी लियोन और आर्मी को लेकर डबल मीनिंग फिल्म बनाउंगी: क्या होट है हम!

ये समाचार देख रहा सामान्य मानव जब भारत मां की तसवीर की और देखता है तो उसकी आंखों में आंसू दिखते है।


No comments:

Post a Comment